फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सड़क निर्माण के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खोड़ारे (गोंडा)। कस्बे से बस्ती व सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाली सड़क की बदतर हालत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सड़क न बनने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



हनुमान नगर तिराहे से नान्हूनगर चौराहा होते हुए कुआनो नदी के अड़वाघाट तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर सड़क में लगभग दो किलोमीटर पक्की सड़क, करीब डेढ़ किलोमीटर खड़ंजा, 500 मीटर कट स्टोन व करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क है, जो हनीफनगर चौराहे तक पहुंचती है। इन दिनों यह सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन



इसी सड़क से क्षेत्रीय लोगों व छात्र-छात्राओं का खोडारे, घारीघाट, साबरपुर, बगदर बाजार, बभनान रेलवे स्टेशन, बभनान चीनी मिल, स्कूल कॉलेज व हॉस्पिटल तक आना-जाना रहता है। ज्यादातर लोग इसी सड़क से दूरी कम होने के कारण सिद्धार्थनगर व बस्ती जनपद के लिए भी आते-जाते हैं। इसमैला के अब्दुल अहद, ओबैर्दुरहमान, राकेश गुप्ता, सुरजीत शुक्ल का कहना है कि सड़क की जगह केवल पत्थर ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेमरा बुजुर्ग तकियवा के भगवानदीन व असलम का कहना है कि 15 सालों से ज्यादा से बनी हुई इस सड़कों की आज तक मरम्मत नहीं हुई। केवल कागजों में मरम्मत कार्य होना दिखाया गया है। इसी से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।



इसमैला के अर्जुन, रमेश, अशफाक, कनिक राम, अब्दुल वहाब, मोहम्मद महमूद का कहना है कि बदहाल होने से सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। सभी लोगों का कहना है कि अगर चुनाव के पूर्व समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता चुनाव का बहिष्कार करेगी। इस मौके पर रामसागर चौधरी, मोहम्मद अनीस, गुरुप्रसाद, भोला, राधेश्याम, करिया, मंजूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed