फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 व 27 को मनाया जाएगा वजन दिवस

24 व 27 को मनाया जाएगा वजन दिवस

Wed, 18 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
24 व 27 को मनाया जाएगा वजन दिवस

विज्ञापन
24 व 27 को मनाया जाएगा वजन दिवस

गोंडा। कुपोषण की व्यापकता के आधार पर चयनित प्रदेश के 39 जनपदों में शामिल गोंडा में 24 व 27 अक्टूबर को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सबरी संकल्प योजना का शुभारम्भ होगा। डीएम जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम जेबी सिंह ने बताया कि सबरी संकल्प योजना के तहत जनपद के 0-5 वर्ष तक सभी बच्चों का वजन कराने के लिए 24 व 27 अक्टूबर को वजन दिवस का आयोजन बृहद स्तर पर किया जाएगा और वजन के अनुसार उनकी पोषण-कुपोषण श्रेणी निर्धारित करते हुए उनके स्वास्थ्य वर्धन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


छूटे हुए बच्चों का वजन 30 अक्टूबर को कराया जाएगा। वजन दिवस की मानीटरिंग करने के लिए 63 सेक्टर प्रभारी तथा ग्राम व वार्ड स्तर पर 1069 प्रभारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें निर्धारित प्रारूप पर वजन की सूचनाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बाल पोषण सुधार एवं मातृृ शिशु एवं बाल मृत्यु रद में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश के 39 जनपदों का चयन किया गया है जिसमें जनपद गोंडा भी शामिल है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार के मंशानुसार जनपद के हर 0-5 वर्ष के बच्चे का वजन किया जाना है जिसे बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सम्पन्न कराया जाएगा।

मानीटरिंग के लिए जनपद स्तरीय, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी बतौर पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में लगाई गई है। वजन दिवस के दिन बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाने के लिए ग्राम प्रधानों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस महाअभियान में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें जिससे जिले का कोई भी कुपोषित न रहने पावे।

जिलाधिकारी ने वजन दिवस कार्य में लगाऐ गए सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देष दिए हैं कि यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बरतेगा तो निश्च्ति ही कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान सीडीओ दिव्या मित्तल, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डीपीओ विजय श्री, एसीएमओ डॉ. राकेश अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण व अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


इनसेट
मण्डलायुक्त व डीएम ने दीपावली की दी बधाई
मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव व डीएम जेबी सिंह ने मण्डल के समस्त सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों व पत्रकारबन्धुओं को प्रकाशपर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। उन्होने प्रकाशपर्व को शान्ति एंव शौहार्द पूर्ण ढंग से मिल जुल कर मनाने की अपील भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed