{"_id":"644eaf1b112c149fb50e7d34","slug":"12-thatch-houses-burnt-in-gonda-gonda-news-c-13-1-209693-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अग्निकांड में छप्पर के 12 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अग्निकांड में छप्पर के 12 घर जले
Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक के लोहशीसा पैदामीपुरवा गांव में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। लपटों के विकराल रूप लेने से 12 लोगों के छप्पर और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मगर रास्ता न होने से अग्निशमन टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
पैदामीपुरवा निवासी परशुराम ने बताया कि रविवार सुबह उनके छप्पर में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से पड़ोस में रहने वाले तस्वीर मोहम्मद, अहमद, मेहीलाल, पृथ्वीनाथ, गंगाराम, नसीर अहमद, मुबीन, मोहम्मद शरीफ, वारिस अली व मदन वर्मा समेत 12 लोगों के छप्पर भी आग की चपेट में आकर जलने लगे। ग्रामीणों ने आग बुझानी शुरू की। अग्निशमन केंद्र पर सूचना भी दी मगर काफी देर बाद दमकल पहुंची। घटनास्थल तक रास्ता नहीं मिलने से दमकल वहां पहुंच ही नहीं पाई।
ग्रामीणों ने हैंडपंप व ट्यूबवेल चलाकर किसी तरह आग बुझाई मगर तब तक सभी 12 छप्पर के घर व इनमें रखा सारा सामान जल गया। लेखपाल बैकुंठनाथ तिवारी ने बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।