{"_id":"62dd7e17684ebc3f3829527f","slug":"12-people-in-the-grip-of-diarrhea-gonda-news-lko640970697","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लोग डायरिया की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लोग डायरिया की चपेट में
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज नगर के एक मोहल्ले में तीन परिवारों के 12 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक मोहल्ले में नहीं पहुुंची है।
नगर के ठठराही बाजार की अनुसूचित जाति की बस्ती में रहने वाले दिलीप कुमार की पत्नी फूलमती व पुत्री सौम्या आठ दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। वहीं, दिव्यांग दिनेश, रमेश कुमार की पत्नी विनीता व पुत्री राधिका, रीना, रेनू, शिवकुमारी, रजनी, मधु, करन व राजा चार दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
महेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले में गंदगी की भरमार है। नियमित सफाई नहीं होती है। इसके चलते तीन परिवारों के 12 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। उल्टी-दस्त से परेशान ये लोग निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। मगर मोहल्ले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा। मोहल्ले में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। संवाद