फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 people contracted dengue in MANKAPUR

मनकापुर में डेंगू की चपेट में 12 लोग

Sat, 24 Sep 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 24 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
12 people contracted dengue in MANKAPUR
dengue
डेंगू से बीमार मरीजों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मनकापुर के कई गांव डेंगू से प्रभावित चल रहे हैं। जहां इससे बीमार होने वाले मरीजों की संख्या एक दर्जन के करीब पहुंच गई है। सीएचसी से ऐसे बीमारों को हायर सेंटर इलाज कराने के लिए रेफर किया जा रहा है। लेकिन जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं कटराबाजार के एक विद्यालय में तैनात अध्यापक को डेंगू हो जाने पर उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मनकापुर के ग्रामीण व नगर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है। डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से इलाके में दर्जन भर लोग पीड़ित है। जिन्हें न तो सीएचसी पर इलाज की सुविधा मिल पा रही है और न ही जिला अस्पताल में।
विज्ञापन


मनकापुर के कुड़वासीर गांव निवासी महेश तिवारी, बैरीपुर गांव निवासी मुकेश मिश्रा, बक्सरा गांव के दिलीप यादव, मनकापुर कस्बे के तैय्यब हाशमी व कस्बे के ही जगदम्बा कसौधन, दिलीप दोसर वैश्य, राधे कृष्ण उपाध्याय, लालू, जौहरा, गुलशन जहां आदि डेंगू बुखार की चपेट में है। डेंगू प्रभावित मरीजों का लक्षण पॉजिटिव पाये जाने पर सीएचसी मनकापुर से इन मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने से इलाकाई लोग भी दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत की ओर से मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर डेंगू के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतन कुमार भी इस बीमारी के उपचार के बाबत पूछे जाने पर अपने हाथ खड़े कर ले रहे हैं। उधर, कटराबाजार में तैनात अध्यापक डॉ. प्रवीण सिंह बघेल की हालत डेंगू से चिंताजनक होने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed