फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 buses in the Roadways fleet are junk, will be auctioned

Gonda News: रोडवेज के बेड़े में 12 बसें खटारा, होंगी नीलाम

Sat, 22 Jun 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
12 buses in the Roadways fleet are junk, will be auctioned
2510 साल व 10 लाख किलाेमीटर का मानक पूरा कर चुकीं 12 बसें
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सेवा प्रबंधक को भेजी विभागीय रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेड़े में 12 बसें खटारा हो चुकी हैं। यही नहीं, 28 बसें खटारा होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। परिवहन निगम ने खटारा की बसों के नीलामी की तैयारी की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सेवा प्रबंधक को विभागीय रिपोर्ट भेजी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि निगम के बेड़े की 110 बसों में से 11 बसें दस साल पुरानी हो चुकी हैं। दस लाख किलोमीटर की दूरी तय कर निगम का मानक पूरा कर चुकी हैं। जबकि एक बस 11 साल पुरानी है, वह भी दस लाख किलोमीटर चल चुकी है। इसलिए उनकी नीलामी की तैयारी है। बसों के नीलामी संबंधी प्रक्रिया पूरी करके क्षेत्रीय कार्यशाला बहराइच के सेवा प्रबंधक को विभागीय रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक अभिलेखों की जांच के बाद संस्तुति के लिए लखनऊ मुख्यालय रिपोर्ट भेजेंगे। जहां प्रधान प्रबंधक प्राविधिक लखनऊ की संस्तुति के बाद बसों की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा और 28 बसें पुरानी हैं। मगर उनकी मरम्मत के बाद संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर व लखनऊ रूट पर 18 नई बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed