{"_id":"5ba6805e867a55019d617746","slug":"11537638494-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त महिला को पेड़ से बांधा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विक्षिप्त महिला को रस्सी से पेड़ से बांध दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसे परिवारीजनों ने ही बांधा है।
कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परसा गोडरी गांव के रामनिवास की पुत्री पूजा की शादी चार वर्ष पहले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में पिंटू नामक युवक से हुई थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगी।
मौजूदा समय में अपने मायके में ही रह रही है। मायके वाले उसका इलाज करवा रहे हैं। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शनिवार को वह महिला इधर-उधर भागने लगी और परिवार के लोगों को परेशान करने लगी तो उसे पकड़ने की कोशिश की। तब उसने दांत से काटना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे कहीं भागने के डर से रस्सी में बांध दिया था।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि पिता और भाई चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करते हैं। उसकी मां उसके दो छोटे भाई परिवार में रहते हैं। महिला विक्षिप्त होने के कारण इधर-उधर भाग रही थी तो परिवारवालों ने बांधा था। उसका इलाज उसके परिवारीजन करवा रहे हैं।