फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कक्षा पांच के छात्र की बेरहमी से शिक्षक ने की पिटाई

कक्षा पांच के छात्र की बेरहमी से शिक्षक ने की पिटाई

Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कक्षा पांच के छात्र की बेरहमी से शिक्षक ने की पिटाई
गोंडा। नगर स्थित सनराइज स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पांच के एक छात्र की विद्यालय के टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र के पिता नहीं हैं और वह अपनी मौसी के यहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। छात्र के नाना साहबराम ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की है। उनका आरोप है कि एक हफ्ते से छात्र को बेवजह पीटा जाता है और बच्चे को स्कूल में गुरुजी कालिया-कालिया कहकर बुलाते हैं। साथ ही अपमानित करते रहते हैं।
विज्ञापन


नगर के आवास विकास कॉलोनी के साहबराम के यहां उनकी बेटी का बेटा अनमोल कंचन रहता है। सनराइज स्कूल में कक्षा पांच का छात्र अनमोल गुरुवार को घर रोते हुए पहुंचा और शिक्षक जग प्रसाद मौर्य द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी। इसके बाद छात्र की मौसी पूनम स्कूल गईं तो विद्यालय बंद होने की बात कहकर शुक्रवार को आने को कहा गया।
विज्ञापन


पूनम ने छात्र की पीठ पर पिटाई के निशान दिखाए और जिस पाइप से पिटाई की गई थी वह भी उन्होंने दिखाया। पूनम ने कहा कि आए दिन स्कूल में छात्र की पिटाई की जा रही है। पीड़ित छात्र अनमोल का भी कहना है कि होमवर्क न पूरा होने की बात कहकर उसे पीटा गया। बताया कि वह सांवला है तो उसे कालिया-कालिया कहकर गुरुजी बुलाते हैं। साथ ही अपमानित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षण अशोक सिंह ने बताया कि इस मामले मेें न उनसे कोई महिला मिली है और न ही कोई तहरीर दी है। स्कूल के प्रबंधक संतोष पांडेय ने कहा कि उन्हें अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। वे शिक्षक से जानकारी करके मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed