फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पेड़ से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल

पेड़ से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल

Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक एक की मौत, दो घायल
ट्रिपलिंग के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन


गोंडा। ट्रिपलिंग के कारण अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गई जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मनकापुर कस्बा के गायत्री नगर के रहने वाले शिव नरायन जायसवाल के बेटे रवि जायसवाल (24) व सूरज जायसवाल (19) मंगलवार की सुबह बाइक द्वारा अपने मामा संतोष जायसवाल के घर जनपद बस्ती के मुंडेरवा बाजार एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


शाम को रवि जायसवाल सूरज जायसवाल व मामा के बेटे आकाश जायसवाल (12) तीनों लोग बाइक से वापस घर मनकापुर आ रहे थे। बस्ती-कटरा हाइवे मार्ग पर हरैया थाना अंतर्गत तवक्कल पुर गांव के पास उसकी बुलेट बाइक अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बाइक चालक रवि जायसवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार अन्य लोग सूरज व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची हरैया थाने की पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को बस्ती जिला अस्पताल भेज दिया तथा मृतक रवि के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे तब पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed