फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, रोड़ा बने वित विहीन शिक्षक

उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, रोड़ा बने वित विहीन शिक्षक

Fri, 16 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से, रोड़ा बने वित विहीन शिक्षक

विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में वित्त विहीन शिक्षकों का रोड़ा

गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शनिवार से जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो रही है। इस मूल्यांकन कार्य में 1520 शिक्षक लगाए गए हैं जिनमें 80 प्रतिशत वित्त विहीन शिक्षक हैं जिन्होंने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के साथ आरपी आदर्श इंटर कॉलेज मनकापुर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल व बिजली की व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इन सभी मूल्यांकन केंद्रों पर करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यानि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर करीब सवा लाख कापियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 1520 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। इनमें से करीब 1200 शिक्षक वित्तविहीन कॉलेजों के हैं जिन्होंने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। माध्यमिक शिक्षक संघ वितविहीन गुट के जिलाध्यक्ष पीडी मिश्र ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अकारण ही वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोक दिया।

इस बावत डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने एक जनवरी 2018 को नियमानुसार मानदेय देने के लिए पत्र जारी किया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडी मिश्र ने बताया कि वर्ष 2013 में मूल्यांकन की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के अन्य गुटों ने भी बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

139 शिक्षकों के बकाए का भुगतान
जिला विद्यालय निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2013 में हुए मूल्यांकन की धनराशि 139 शिक्षकों का बकाया था। उन्होंने बताया कि चार लाख 50 हजार 917 रुपए बकाया था जिसे शिक्षकों को दे दिये गए हैं।

2017 का बकाया है 13 लाख रुपए
वर्ष 2017 में कराए गए मूल्यांकन की धनराशि दो केंद्रों की बकाया है। आरपी आदर्श इंटर कालेज मनकापुर में मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का मानदेय करीब सात लाख 25 हजार रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है।

इसी तरह श्री गांधी विद्यालय रेलवे कालोनी का भी छह लाख 10 हजार बकाया है। इस तरह 13.35 लाख रुपए बाकी हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बकाया उक्त धनराशि के लिए शासन व शिक्षक विधायक ओम प्रकाश शर्मा को पत्र लिखा गया है।

बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
मूल्यांकन केंद्रों में केवल वही शिक्षक प्रवेश पाएंगे जिन्हें मूल्यांकन के लिए पत्र जारी किया गया है। वे शिक्षक गेट पर ही अपना पत्र दिखाकर प्रवेश करेंगे। रही बात बहिष्कार की तो एक-दो दिन देखा जाएगा।


अन्यथा शासन को अवगत करा दिया जाएगा। मूल्यांकन में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है ऐसे वित्त विहीन शिक्षकों से अपील है कि वे मूल्यांकन कार्य करें जिससे किसी बच्चे का हित प्रभावित न हो।
-सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीआईओएस गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed