फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.18 लाख रुपये के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

2.18 लाख रुपये के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
2.18 लाख रुपये के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

विज्ञापन
2.18 लाख रुपये के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

गोंडा। जीएसटी लगने के बाद टैक्स चोरी करने वालों का सिंडिकेट फिर सक्रिय हो गया है। ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से कारोबारियों ने अब टैक्स पेड माल में टैक्स चोरी का भी माल ले जाने का रास्ता निकाल कर सरकार को चूना लगाना शुरू किया है।

वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने टैक्स करने के खेल का बड़ा खुलासा कर जीएसटी के साथ उसपर जुर्माने की कार्रवाई की है। विभागीय सिस्टम से जुड़े लोगों से इनपुट मिलने पर वाणिज्य कर विभाग देवीपाटन मण्डल के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीपी साहू ने दो दिन पहले गोंडा लखनऊ रोड पर जरवल रोड पर बाबा ट्रांसपोर्ट के एक डीसीएम ट्रक को रोक कर उसके प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन


जांच में प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी मामला सामने आया। इस पर जेसी एसआईबी ने माल लदे ट्रक गोंडा कार्यालय ले आये। उन्होंने इस पर लदे माल का वाणिज्य कर के मोबाइल टीम से भौतिक सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह व वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा ने जांच की तो ट्रक पर लदे कुल घोषित माल के नग 153 के सापेक्ष 78 नग परचून के माल अधिक लदे पाये गये जिसपर टैक्स की चोरी की गई थी।

बिना वैध कागजात के जीएसटी की चोरी में दो लाख 18 हजार 100 रुपये का माल लदा पाया गया। इस पर जेसी एसआईबी ने 22 हजार 364 रुपये जीएसटी व एक लाख नौ हजार 50 रुपये के अर्थ दण्ड लगाया।


ट्रांसपोर्टर/कारोबारी की ओर से जीएसटी व जुर्माना जमा करने पर माल को ले जाने दिया गया। इस बावत जांच अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया की जीएसटी व जुर्माना अदा करने पर माल वाहन रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed