फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सीएमओं के निरीक्षण में नदारद मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी

सीएमओं के निरीक्षण में नदारद मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी

Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीएमओं के निरीक्षण में नदारद मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
सीएमओं के निरीक्षण में नदारद मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी
सीएचसी अधीक्षक ने तलब किया स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर । मुख्य चिकित्साधिकारी ने खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नदारद स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने के चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कार्यरत ब्लॉक लेखा प्रबन्धक अग्निवेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, मदर एंड चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम कर्मी बालकर राम नदारद मिले। सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. जेपी शुक्ला को नदारद स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब कर करने के निर्देश दिए। चिकित्साधीक्षक शुक्ल ने सीएमओ से सीएचसी पर कार्यालय, जनरेटर, कोल्डचैन, बीपीएमओ की सुविधा समेत सीएचसी सम्बन्धी समस्त स्टाप उपलब्ध कराने की मांग की। जिसपर सीएमओ डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सारी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच में हीमोग्लोबिन, ब्लड गु्रप, एचआईवी, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट व जनरल टेस्ट शिविर का निरीक्षण किया। चिकित्साधीक्षक डा. शुक्ल ने बताया कि नदारद स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीपीएमओ सदफ खान नेे बताया कि शिविर में 95 महिलाओं की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed