{"_id":"595681164f1c1b5f1e8b4928","slug":"11498841366-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाख खर्च,नही दिया उपभोग प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लाख खर्च,नही दिया उपभोग प्रमाण पत्र
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर तीन बीईओ को नोटिस
कक्षाओं के निर्माण का उपभोग प्रमाण पत्र न देने का मामला
बीएसए ने वेतन रोकने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले के तीन विकासखंडों के सात स्कूलों में बनने वाले एडिशनल क्लासरूम का उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तीनों ब्लॉकों के बीईओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पांच जुलाई तक खर्च की धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र व बनाए गए कक्ष के फोटोग्राफ्स जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उपभोग न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले के रुपईडीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरहरा, राजाजोत, हरिभानपुरवा में एक-एक व देवभारी में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष स्वीकृत किए गए थे। कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय उड़िला व परसपुर के प्राथमिक विद्यालय बेलमत्थर में भी एक एक अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण होना था। प्रत्येक के निर्माण 3.72 लाख रुपये की लागत से कराया जाना था और इसके लिए दिसंबर 2016 में 26.04 लाख रुपये की धनराशि स्कूलों का आवंटित की गई थी। 15 जून 2017 तक इन क्लासरूमों का निर्माण पूरा कराकर इसका उपभोग प्रमाण पत्र व फोटोग्राफ्स सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना था लेकिन ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने समयावधि बीत जाने के बावजूद उपभोग प्रमाण पत्र नहीं जमा किया। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने इस पर नाराजगी जताते हुए रुपईडीह,परसपुर व कटरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पांच जुलाई तक सभी उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।