{"_id":"5b3bac114f1c1b67478b4616","slug":"111530637329-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा, प्रशासन ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बांध के स्पर से टकरा रही घाघरा
गोंडा। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा में बाढ़ का पानी बांध के स्पर व ठोकर से टकराने लगा है और बांध के समीप घाघरा बहने लगी है। जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
घाघरा नदी खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.566 पर बहने लगी है। सिंचाई विभाग के तमाम अधिकारी एल्गिन चरसड़ी बांध पर डेरा जमाए हैं। दोपहर बाद तरबगंज के एसडीएम सौरभ भट्ट व करनैलगंज तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान गौरासिंहपुर नकहरा व काशीपुर के किनारे बने नए बांध पर पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने तेजी से चल रहे बांध निर्माण को देेखा। अधिकारी किसी भी तरीके से बांध को मजबूत बनाने की जुगत लगाने में जुटे रहे। मंगलवार को घाघरा में 2 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
वहीं पहाड़ी नाले व नेपाल के रास्ते आने वाले पानी की आमद भी तेजी से हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर काफी बढ़ सकता है।
-घाघरा का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बांध के आस-पास के गांव में खतरा पैदा हो गया है। पूरे तहसील क्षेत्र को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
-मिश्री सिंह चौहान, तहसीलदार करनैलंज
-सिंचाई विभाग के जलस्तर जिस तरह बढ़ रहा है तथा पानी छोड़े जाने का अनुमान भी है। जिससे पानी और भी बढ़ेगा फिलहाल बांध पर लगातार अधिकारी जमे हैं। और देखभाल की जा रही है। स्पर व ठोकर को बचाने का कार्य चल रहा है।
-अमरेश सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग