फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम व सीओ कार्यालय

नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम व सीओ कार्यालय

Fri, 01 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम व सीओ कार्यालय

विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम व सीओ कार्यालय
चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा न होने पर किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज (गोंडा)। चोरी व डकैती की ताबड़तोड़ वारदातों से भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम व सीओ तरबगंज का कार्यालय घेर लिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन पर अंकुश लगा पाने में पुलिस-प्रशासन दोनों नाकाम हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने अभी तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं किया है और न ही किसी मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है।

तरबगंज इलाके में चोरी की घटनाओं में दिनों दिन हो रहे इजाफे से यहां के लोग दहशत में हैं। 15 दिनों के भीतर इस इलाके में अब तक कई चोरियां हो चुकी हैं। जिसमें से एक का भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। डकैती से लेकर चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशतजदा हैं। यहां डकैती की एक घटना में बदमाशों ने कविता उर्फ मन्ना पुत्री श्रवण कुमार, रेखा उर्फ बिट्टू को मारकर घायल कर दिया था। उनके घर से चोर लाखों रुपये का सामान भी उठा ले गए। लेकिन मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। न ही चोरी व डकैती की घटनाओं का खुलासा ही हो रहा है। क्षेत्र में हुई चोरी और लूट की इन्हीं घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर यहां स्थित सीओ व एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। एसडीएम उमेश चंद्र उपाध्याय व सीओ ब्रह्म सिंह को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा करआरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ ब्रह्म सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान छांगुर तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी, संजय श्रीवास्तव, देवी शंकर तिवारी, राहुल तिवारी, चिंतामणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद दुबे, स्वामी शरण तिवारी, रमाशंकर तिवारी, देवमणि तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी, विनय तिवारी, महेश कुमार, बद्री प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed