फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   110 students selected for job internship

Gonda News: 110 विद्यार्थियों का जॉब इंटर्नशिप के लिए चयन

Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
110 students selected for job internship
एलबीएस महाविद्यालय के बीएससी परिसर में सोमवार को जॉब इंटर्न​शिप के लिए साक्षात्कार देती छात्रा।
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय के बीएससी कैंपस में सोमवार को आयोजित जॉब इंटर्नशिप साक्षात्कार में 110 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में छह माह की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को लगभग चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज की नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस साक्षात्कार में जॉब-इफी कंपनी की ओर से कुल 150 छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें से 110 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए चुना गया। चयन प्रक्रिया में छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता व व्यावहारिक ज्ञान का आकलन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमन चंदा, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. अवनीश मिश्र, राज पांडेय, दुर्गेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed