{"_id":"570e882c4f1c1bbf5d4a6ac5","slug":"11-workers-pay-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कर्मियों का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कर्मियों का काटा वेतन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तंत्र को मजबूत करने व दफ्तरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को भी कलेक्ट्रेट सहित कृषि विभाग, तहसील करनैलगंज, प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कया गया। इस दौरान लापरवाही व गैर हाजिर मिले सात शिक्षकों समेत 11 कर्मियों का दो दिन का वेतन काट दिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पटलों पर जीपीएफ अंकन खराब पाया, जिस पर जिम्मेदार लिपिकों को 10 दिन की मोहलत दी गई है।
इसके अलावा अपर उपजिलाधिकारी राम विलास राम द्वारा आयुध लिपिक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। पंजिका के अनुसार थाना नवाबगंज में कुल 1108 लाइसेंसी है। 31 मार्च कोे एनडीएएल की वेबसाइट बंद होने के कारण इसका सत्यापन नहीं किया जा सका। शस्त्र लाइसेंसधारियों का मोबाइल नंबर पंजिका में अंकित नहीं किया गया है। शस्त्र सहायक को पंजिका में लाइसेंसधारियों के मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
वहीं, उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार द्वारा संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय मनकापुर एवं तहसील स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला कार्यालय का निरीक्षण किया गया। संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सात अप्रैल से बिना सूचना के अनुपस्थित मिले एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के तकनीकी सहायक ओंकारनाथ मिश्र एवं प्रयोगशाला परिचर विलंब से पहुंचे।
शिकायत पंजिका के निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि 23 जुलाई 2010 के बाद से एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा तहसील दिवस पंजिका में एक भी शिकायत दर्ज नहीं है। इसे लापरवाही मानते हुए डीएम ने इन कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश के साथ दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जनपद के तीन ब्लॉकों क्रमश: करनैलगंज, छपिया, मनकापुर के कुल 19 विद्यालयों में निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल सात अध्यापक अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों में प्राथमिक विद्यालय बसेरिया करर्नलगंज, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मपुर गड़वार के अध्यापक राजकपूर शर्मा, प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपाल पुरवा के शेषराम, छपिया के प्राथमिक विद्यालय बेलहरी की सुनीता, बभनी खास की सोनी सिंह, कचेरपुरवा की संजू सिंह, मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय लमती के इन्तिसार अहमद अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सातों अध्यापकों का वेतन काटने एवं दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण के आदेश दिए हैं।