फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 lakh supporters will gather in Ayodhya, Brij Bhushan entrusted the responsibility

जनचेतना महारैली : अयोध्या में जुटेंगे 11 लाख समर्थक, बृजभूषण ने समर्थकों को सौंपी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

Tue, 23 May 2023 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 May 2023 08:37 PM IST
सार

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में सिर्फ जाट ही दिखाई दे रहे हैं। अन्य किसी जाति के लोग वहां नहीं जाते। ऐसे में यह लड़ाई जाट बनाम अन्य की हो गई है। कहा कि जाट समाज के भी तमाम लोग उनके समर्थन में हैं।

विज्ञापन
11 lakh supporters will gather in Ayodhya, Brij Bhushan entrusted the responsibility
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि पांच जून को अयोध्या में प्रस्तावित जनचेतना रैली में 11 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। लोगों की भीड़ जुटाने को लेकर समर्थकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साधु-संतों द्वारा आयोजित इस रैली में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और धर्मगुरु भी शामिल होंगे, इन्हें कार्यक्रम में विशेष स्थान दिया जाएगा। गोंडा जनपद से चार लाख लोगों के रैली में पहुंचने का टारगेट रखा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह शहर के सिविल लाइंस स्थित रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में साधु-संतों ने इस रैली का आयोजन किया है। इसमें देवीपाटन मंडल से लाखों लोग शामिल होंगे। अकेले गोंडा से चार लाख रैली में जाएंगे। उन्होंने समर्थकों का आह्वान किया कि यह यज्ञ है। साथ ही अस्तित्व की लड़ाई है। इसलिए सभी लोग रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। तैयारी में बैठक में जिले के जिला पंचायत सदस्य, कई ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सैकड़ों प्रधान व अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे। सबको लक्ष्य दिया गया है। सांसद ने कहा कि बुधवार को अयोध्या में वह तैयारी बैठक करेंगे। सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और फिर बाद में शहरी क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। शाम चार बजे लक्ष्मण किला में बैठक में शामिल होंगे। वहीं 25 मई को वह बहराइच जिले के कार्यकर्ताओं से मिलकर तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 26 मई को बलरामपुर जिले में तैयारी बैठक करके लोगों में रैली में शामिल होने के लिए जोश भरेंगे। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि वह जांच पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन पहलवान जो आरोप लगा रहे हैं वह कमजोर हैं।
विज्ञापन


इ यज्ञ होय, पूरी ताकत झोंक देव
रघुकुल विद्यापीठ में तैयारी बैठक करके लौट रहे सांसद बाहर समर्थकों की भीड़ देखकर काफी गदगद हो गए। गाड़ी में बैठते समय बोल उठे-इ यज्ञ होय, पूरी ताकत यहमा झोंक देव। अस्तित्व की लड़ाई है। जो लोग धरने पर बैठे हैं वह रिटायर हो चुके हैं। जो कुश्ती की नई पौध को भी नष्ट करने में जुटे हैं। इसलिए उसे नजरंदाज कर अपने बच्चों का भविष्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट बनाम अन्य हो गई लड़ाई
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में सिर्फ जाट ही दिखाई दे रहे हैं। अन्य किसी जाति के लोग वहां नहीं जाते। ऐसे में यह लड़ाई जाट बनाम अन्य की हो गई है। कहा कि जाट समाज के भी तमाम लोग उनके समर्थन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed