{"_id":"6a0ef2f2ab5f3394780d84c2","slug":"10th-grade-student-drowns-while-bathing-in-saryu-river-in-gonda-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू में नहाते समय 10वीं के छात्र की डूबने से मौत, तेज बहाव के बीच में जाने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू में नहाते समय 10वीं के छात्र की डूबने से मौत, तेज बहाव के बीच में जाने से हुआ हादसा
Thu, 21 May 2026 05:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 05:26 PM IST
सार
गोंडा में सरयू में नहाते समय 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय तेज बहाव में जाने से यह हादसा हुआ। लाश देखकर घरवाले चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार दोपहर को सरयू में नहाते समय 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के दलपतपुर गांव के पास सरयू नहर की है। गांव निवासी सनी देओल सोनकर (17) की मौत हुई है। वह 10वीं का छात्र था। बताया गया कि सनी दोपहर में गांव के पास सरयू नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
इसी समय वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। कुछ ही देर में वह डूब गया। जानकारी मिली तो स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम भी पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद छात्र का शव नहर से बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि छात्र नहर में नहा रहा था। तेज बहाव में बह गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया है।