{"_id":"14f4ddd90724b417b019691f84a7f0b5","slug":"1088-candidates-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1088 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1088 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में कुल 1088 प्रत्याशियों ने पहले दिन पर्चा भरा है। द्वितीय चरण में तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉकों के 10 जिला पंचायत वार्डों और 270 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है।
शनिवार को भी द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
शुक्रवार को तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉकों के 10 जिला पंचायत वार्डों के लिए कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रत्याशियों ने 128 नामांकन पत्र भरा है।
शिवानगर वार्ड से सपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुुख अली हसन ने लाव-लस्कर के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी ब्लॉक के नवानगर वार्ड से साजिद खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ पीडी वीके यादव ने बताया कि गुरुवार को कुल 109 प्रत्याशियों ने 128 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
19 प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में पर्चा भरा है। द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। हरैया सतघरवा ब्लॉक के 134 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए गुरुवार को 348 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
आरओ शारदा राम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रही। तुलसीपुर ब्लॉक के 136 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए गुरुवार को कुल 612 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है। शुक्रवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण द्वितीय चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।