{"_id":"6a454e19e9102c2a350f1cdd","slug":"102-lakh-stolen-after-breaking-open-the-shutter-of-a-customer-service-center-gonda-news-c-100-1-slko1026-161414-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर 1.02 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर 1.02 लाख की चोरी
Wed, 01 Jul 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। आंटा गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के शटर का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोर 1.02 लाख रुपये उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में केंद्र संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
करनैलगंज के ग्राम कुम्हरौरा निवासी राजीव कुमार गोस्वामी ने बताया कि वह वर्ष 2013 से परसपुर-करनैलगंज मार्ग स्थित आंटा गांव में किराये के भवन में भारतीय स्टेट बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मकान मालिक बीडी सिंह ने फोन पर केंद्र में चोरी होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचने पर देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे थे। केंद्र में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में से दो कैमरे बाहर पड़े मिले। काउंटर का दराज टूटा मिला, उसमें रखे करीब 1.02 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। हालांकि केंद्र में रखा लैपटॉप और प्रिंटर सुरक्षित मिला। सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया जांच के दौरान सीसीटीवी सिस्टम खराब मिला है। तहरीर मिली है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।