फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   योगी को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के कुछ नेताओं को चुभ रहा-शंकराचार्य

योगी को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के कुछ नेताओं को चुभ रहा-शंकराचार्य

Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
योगी को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के कुछ नेताओं को चुभ रहा-शंकराचार्य
योगी को फेल करने में जुटे हैं कुछ भाजपा नेता : नरेंद्रानंद
विज्ञापन


गोंडा। भाजपा के ही कुछ नेता राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि नहीं बनने दे रहे हैं। यह लोग प्रदेश सरकार को फेल साबित करने की मुहिम चला रहे हैं। यह बात काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि एक योगी का मुख्यमंत्री बनना भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और केंद्र व प्रदेश सरकार में शामिल कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

शंकराचार्य ने कहा कि मोदी ने सरकार बनने के पूर्व एक सैनिक के बदले 10 आतंकियों का सिर लाने, समान नागरिक संहिता, राम मंदिर निर्माण, गो हत्या पर कानून बनाने का वादा किया था।
विज्ञापन


लेकिन सरकार बनने के बाद इन पर चर्चा करना भी मुनासिब नहीं समझा। यह जरूर है कि मोदी के प्रयास से विश्व पटल पर भारत की छवि सुधरी है। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक प्रकरण पर 24 घंटे के भीतर, आतंकवादियों के मामले पर रात्रि 12 बजे फैसला आ सकता है तो राम मंदिर के मामले का निस्तारण क्यों नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट इसका शीघ्र निस्तारण कराए ताकि मंदिर निर्माण में आ रहीं अड़चनें दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत में जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा देश में तरक्की और खुशहाली संभव नहीं है।

आज किसान का सबसे अधिक शोषण हो रहा है। इसके लिए सरकार किसान आयोग या किसान नीति आयोग का गठन करे। उन्होंने किसान कर्ज माफी योजना की विफलता के पीछे केंद्र सरकार व भाजपा के एक शीर्ष नेता का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ऋण माफी योजना को फेल करने का प्रयास किया।


प्रदेश सरकार को स्वच्छंद रूप से काम करने का मौका नहीं दिया जा है। कुछ नेता अनैतिक हस्तक्षेप करके उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जो भाजपा के लिए घातक साबित हो रहा है। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल और सड़कों की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed