फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सार्वजनिक स्थलों की बात दूर घरों में भी सूख रही लोगों की हलक

सार्वजनिक स्थलों की बात दूर घरों में भी सूख रही लोगों की हलक

Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों की बात दूर घरों में भी सूख रही लोगों की हलक
बूंद-बूंद पानी को तरस रहे पांच हजार शहरी
विज्ञापन


गोंडा। जिले में पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया है, ऐसे में क्षण भर में ही लोगों का हलक सूखने लगता है लेकिन शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

हालत यह है कि शहर में सार्वजनिक स्थलों की बात तो दूर घरों में भी पानी मिलना मुश्किल हो गया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बसी काशीराम आवासीय कालोनियों की ही बात करें तो यहां के करीब पांच हजार लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए घंटों पसीना बहाना पड़ता है।

शहर के इमामबाड़ा, सिविल लाइन व पंतनगर मोहल्ले में काशीराम कालोनियों में करीब ढाई हजार परिवार रहते हैं। इनमें 1600 परिवार ऐसे हैं जिनका आवास दोमंजिला व तीन मंजिला है।
विज्ञापन


गर्मी जैसे ही बढ़ती है, वैसे ही पानी की खपत बढ़ जाती है लेकिन पेयजल आपूर्ति के समय नहीं बढ़ता है। इसका परिणाम यह होता है कि नीचे आवासों में रहने वाले लोग पहले पानी पाते हैं और उनके खर्च करने के बाद से जो बचता है,वह दूसरे व तीसरे तलों पर रहने वाले लोगों को पानी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीराम आवासीय कालोनी में दुमंजिला व तीन मंजिलें पर रहने वाले अधिकांश परिवारों का एक ही दर्द है कि गर्मी बढ़ते ही सारा पानी नीचे वाले ही खपत कर लेते हैं,ऐसे में उन लोगों को पानी मिल पाता है।

इन आवासों में रहने वाले परेशान लोग नीचे विकल्प के तौर पर गड़े हैंडपंपों से पानी निकाल कर ऊपर के आवासों में ले जाती है। इसमें सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है जब उन्हें पानी की भरी बाल्टी लेकर दोमंजिला व तीन मंजिला आवासों तक चढ़ना पड़ता है लेकिन इनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।
सप्ताह भर से नहीं आया पानी

शहर के जेल रोड स्थित काशीराम आवासीय कालोनी में करीब सप्ताह भर सें पानी नहीं आ रहा। यहां की निवासिनी कीर्ति गुड़िया, मुस्कान, जरीना आदि महिलाओं ने बताया कि सप्ताह भर से पानी की किल्लत बढ़ गई है।

ऊपर वाले आवासों में तो करीब एक महीने से पानी नहीं जा रहा है। दो मंजिले पर बने आवासों में सप्ताह भर पहले पानी पहुंच तो रहा था लेकिन वह बहुत बहुत धीरे गिरता था जिससे एक घंटे बाद एक बाल्टी इकट्ठा हो पाता था। सप्ताह भरे से यह संकट और बढ़ गया जिससे दुमंजिले पर बसे लोगों को भी अब पानी नीचे से लाना पड़ता है।

दो साल से खराब है मोटर
जेल रोड स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए दो मोटर पंप लगे थे लेकिन दो साल पहले एक मोटर पंप खराब हो गया तब से एक ही मोटर के सहारे पेयजल आपूर्ति हो रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

कर चुके हैं शिकायत
सिविल लाइन तृतीय की सभासद लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की समस्या के बावत वह शिकायत कर चुकी हैं लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।


इसी तरह पंतनगर के सभासद मोहित भी पेयजल की समस्या को लेकर काफी परेशान दिखे। वह कई माह से जलकल का चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed