फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जिले में 37 हजार बच्चे टीकाकरण से वंचित

जिले में 37 हजार बच्चे टीकाकरण से वंचित

Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में 37 हजार बच्चे टीकाकरण से वंचित
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए घर-घर चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

गोंडा। शून्य से पांच साल तक के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण किए जाने के लिए चलने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान के बाद भी जिले में अभी करीब 37 हजार बच्चे ऐसे हैं, जो टीकाकरण से आच्छादित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर इन बच्चों के टीकाकरण करने का रोडमैप तैयार किया है।

जिसकी शुरूआत 8 अक्तूबर को मीनाईया फुरकानिया से की जाएगी। जिसके बाद लगातार 11 दिनों तक यह अभियान चलेगा। साथ बही हर महीने की 7 तारीख से शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी इसी मिशन इंद्रधनुष के विस्तारित स्वरूप सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत ही होगा।
विज्ञापन


इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह बच्चो में होने वाली सात प्रकार की गंभीर व जानलेवा बीमारियों से उन्हें बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान वैसे तो जिले में काफी समय से चलता आ रहा है। लेकिन अब इस मिशन के लक्ष्य को 100 फीसदी पूरा करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 52 जिलो व 8 नगरीय इलाकों में इसके लिए भारत सरकार ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाने का रोडमैप तैयार किया है। जिसकी शुरूआत हर जिले में 8 तारीख को औपचारिक उद्घाटन के साथ कर दी जाएगी। जिसके अगले दिन से स्वास्थ्य विभाग के लोग घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण करेंगे।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सघन मिशन इंद्रधनुष को लेकर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सीडीओ दिव्या मित्तल ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण हर अभिभावक के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि बच्चों का अगर अभी टीकाकरण हो जाएगा तो वह अपने भविष्य में कभी भी किसी गंभीर बीमारी से बीमार नहीं होगा।

इसलिए समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपना जितना सहयोग हो सके वह करे। क्योंकि बिना इसके बच्चों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.राकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले शून्य से दो साल के ऐसे करीब 37 हजार बच्चे ऐसे हैं, जो टीकाकरण से आच्छादित नहीं हो पाए हैं।


जिन पर हमें ज्यादा जोर देना है। साथ ही घर-घर जाकर गर्भवती माताओं के साथ ही उनके बच्चों का टीकाकरण किए जाने के लिए उन्होंने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। अभियान हर महीने चलेगा। अभियान का शुभारंभ 8 अक्तूबर से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed