फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पंचायत उप चुनाव के कुल 118 रिक्त पदों पर हुआ नामांकन

पंचायत उप चुनाव के कुल 118 रिक्त पदों पर हुआ नामांकन

Wed, 21 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के कुल 118 रिक्त पदों पर हुआ नामांकन
पंचायत के 118 पदों पर 450 नामांकन
विज्ञापन

गुरुवारको होगी नामांकन पत्रों की जांच, एक जुलाई को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पंचायत उप चुनाव में मंगलवार को ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 118 पदों के लिए नामांकन हुआ। इन पदों के लिए करीब 450 लोगों ने नामांकन किया। जिला पंचायत कार्यालय व ब्लाकों पर नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। गुरूवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक जुलाई को पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मतगना तीन जुलाई को सम्पन्न होगी। इस पंचायत उप चुनाव में भी जिपं सदस्य के उप चुनाव पर माननीयों ने अपने घर के लोगों को उतार दिया है। छोटे पदों की मलाई भी बड़े ही उड़ाने को आतुर हैं। माननीयों ने अपने करीबियों को दूर से ही सही मदद कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। कटरा बाजार ब्लाक के संर्वागपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर एक नामांकन हुआ। मोहम्मदपुर एक नामांकन व गौरवा कला में एक रिक्त पद पर कोई नामांकन नही हुआ।
इनसेट
जिले में अलग अलग रिक्त पदों की स्थिति
* जिला पंचायत सदस्य - 01
* ग्राम प्रधान - 03
* क्षेत्र पंचायत सदस्य- 07
* ग्राम पंचायत सदस्य- 107

इनसेट
जिंप सदस्य पद पर पांच नामांकन
जिले के पंचायत उप चुनाव में लोगों की नजर मेहनौन जिला पंचायत सदस्य सीट पर टिकी है। यहां से जिंप सदस्य पद के लिए मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में पूर्व जिंप सदस्य व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी समेत पांच लोगों ने नामांकन किया है। इस सीट पर ओंकार वन,ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिंप सदस्य अखिलेश पाण्डेय व वीरेंद्र पाण्डेय ने भी पर्चा भरा है। यह सीट विनय कुमार द्विवेदी के विधायक बनने के बाद उनके इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी।
विज्ञापन

इनसेट
बीडीसी निर्विरोध चुना जाना तय
रूपईडीह। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर खुर्द के एक रिक्त क्षेत्र पंचायत पद पर मात्र एक नामांकन हुआ है। गांव के कैलाश वर्मा ने नामांकन किया। उनके मुकाबले में किसी के नामांकन न करने पर उनका निर्विरोध चुना जाने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि ग्राम पिपरा चौबे के ग्राम प्रधान पद पर सुशीला देवी,शशी बाबा,विद्या प्रकाश ने नामांकन किया। नामांकन के वक्त आरओ पीएन सिंह,एसओ कौड़िया बाजार,महिला आरक्षी प्रिंयका सिंह,मिथिलेश आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शान्तिपूर्ण हुआ नामांकन
‘पंचायत उप चुनाव में जिले के अलग क्षेत्र में अलग कुल 118 पदों पर मंगलवार को नामांकन हुआ। शान्तिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया पूरी करायी गई। गुरूवार को नामांन पत्रों की जांच होगी। जब की कड़ी सुरक्षा में एक जुलाई को मतदान करायी जाएगी। कहां कितने लोगों ने नामांकन किया है इसकी रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी। ’
-श्रीनारायन, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा।

फोटो-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed