फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   100 acres of crop submerged due to canal cutting

नहर कटने से 100 एकड़ फसल हुई जलमग्न

Sat, 26 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
100 acres of crop submerged due to canal cutting
बेलसर (गोंडा)। तरबगंज तहसील के नगदही गांव के पास सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज कर्नलगंज शाखा से जुड़ी नहर के कटने से किसानों की करीब 100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। नहर कटने की समस्या हर साल होती है, लेकिन नहर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नग़दही के कानापार पुरवा के पास नहर कट जाने करीब एक दर्जन गांवों की 100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इसमें धान, मक्का सहित अन्य फसलें चौपट हो गईं। लक्षन पुरवा, नगदही, तमकुही, पोखरा, धकियापुर, गड़रिया पुरवा, कुरुपुरवा, चौबे पुरवा के किसानों की फसलें शामिल हैं। किसान लालजी शुक्ल ने बताया कि लगातार चार महीने से नहर कट रही है जिससे धान की एक एकड़ फसल समाप्त हो गई है। अब परिवार का भरण पोषण किस तरह किया जाय।
विज्ञापन

गिरधारी लाल ने बताया कि बैगन की खेती करके पूरे परिवार का खर्चा चलाते थे। लेकिन नहर के कटने की समस्या से पूरी खेती चौ पट हो गई है।
हनुमंत लाल ने बताया कि नहर विभाग के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। जिसके कारण हर तीसरे दिन नहर कट रही है। नहर कटने की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बताया नहर के पानी से उनके गन्ना कि सारी फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बदल ने बताया कि उनकी एक एकड़ मक्का की फसल नहर के पानी की भेट चढ़ गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राधे श्याम चौबे ने बताया कि नहर कटने की प्रक्रिया लगातार कई सालो से चल रही है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। कहा कि अब क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडेय से भी शिकायत करेंगे। किसानों कि फसल का मुआवजा नहर विभाग के कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी करने की मांग करेंगे। ग्राम प्रधान परसदा राघवराम तिवारी ने कहा कि किसानों की पूरी फसल खराब हो गई है। पानी कईं गांवों में पहुंच रहा है यदि नहर विभाग मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में नहर विभाग के सहायक अभियंता भरतभूषण भारती ने बताया कि नहर पहले कटी थी जिसकी मरम्मत करायी गई थी। मिट्टी की बोरियों को किसी ने शरारत कर गिरा दिया है जिससे नहर कट गई है। शीघ्र ही उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed