फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10-year-old child dies due to gas cylinder explosion

गैस सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
10-year-old child dies due to gas cylinder explosion
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना बाजार में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लगने और गैस सिलेंडर फटने के कारण पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि वहीं मौजूद रंजीत को किसी तरह स्थानीय लोग रस्सी के सहारे निकाल पाने में सफल रहे।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मनहना बाजार में देवी प्रसाद गुप्ता की दुकान में रात्रि को करीब 10 बजे दूसरी मंजिल में किराना के लिए मंगाए गए सामान भारी मात्रा में रखे हुए थे। जहां पर सिलेंडर पर खाना बनाने का कार्य भी किया जाता था।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग फैल गई। जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद व्यापारी के लड़के सुजीत को किसी तरीके से स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला, जबकि बगल के घर का ही एक लड़का चंदन पुत्र राम अवतार वहां आग में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसकी गोदाम के अंदर ही जलकर मौत हो गई। जिसकी जानकारी लोगों को आग बुझ जाने के बाद हुई। एसओ संतोष कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी है कारणों की जांच की जा रही है। पिता की सूचना पर मृतक लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed