{"_id":"57e4234a4f1c1b4c4da8236e","slug":"10-thousand-bpl-families-will-get-free-electricity-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेंगे बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजीजीवीवाई (राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना) के पहले चरण में बिजली से संतृप्त होने वाले जिले के 1165 मजरों के 10 हजार बीपीएल परिवारों को पावर कॉर्पोरेशन मुफ्त विद्युत कनेक्शन देगा। इसके लिए इन मजरों में रहने वाले किसी भी परिवार को न तो बिजली कनेक्शन का कोई पैसा देना होगा और न ही बिजली के तार और बोर्ड इत्यादि खरीदना होगा। बस उनके घर में जहां पर बिजली का मीटर पावर कॉर्पोरेशन के लोग लगाएंगे। वहां से पूरे घर में बिजली पहुंचाने के लिए उन्हें इसकी व्यवस्था खुद करनी पड़ेगी।
जबकि बिजली के खंभे से तार और घर में मीटर लगाने तक की पूरी व्यवस्था खुद पावर कॉर्पोरेशन ही करेगा। मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन हर्ष मुंशी ने बताया कि 1165 मजरों में 10 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए कार्यदायी संस्था मेसर्स एसआर इंफ्रास्ट्रक्चर को इसका काम सौंपा गया है। जिसके लोग सभी 1165 मजरों में घर-घर जाकर बिजली का कनेक्शन देंगे।
दिक्कत और वसूली की यहां दर्ज कराएं शिकायत
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलने में आ रही किसी भी प्रकार की दिक्कत और यहां तक कि उनसे होने वाली वसूली की शिकायत इलाकाई उपखंड में दर्ज कराने को कहा है। साथ ही क्षेत्रवार उपखंड अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जहां बीपीएल कार्डधारक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
इसमें शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 9415901520, करनैलगंज के उपभोक्ता 9415901514, मनकापुर के उपभोक्ता 9415901517, नवाबगंज के उपभोक्ता 9415901518, आर्यनगर, सुभागपुर, इटियाथोक व खरगूपुर के उपभोक्ता 9415901515 पर अपनी शिकायत किसी भी वक्त दर्ज करा सकते हैं।
जबकि इसकी सूचना विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन को 9415901516 व विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन 9453004830 के साथ ही कंट्रोल रूम के नम्बर 8381972506 व खुद उन्हें उनके नम्बर 9415901510 पर दे सकते हैं।
चार जिलों की होगी समीक्षा
शुक्रवार को एमडी कैंप कार्यालय पर पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक कार्मिक व प्रशासन बीपी वर्मा मंडल के चार जिलों में चल रही आरजीजीवीवाई की समीक्षा समीक्षा करेंगे। जिसकी बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम के 5 बजे तक चलेगी। जिसमें राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के साथ ही इसके पहले चरण में दिए जाने वाले बीपीएल परिवारों के बिजली कनेक्शन की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी।