फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 power sub-stations will be made by Rs. 42 crore.

42 करोड़ की लागत से 10 बिजली उपकेंद्रों का होगा निर्माण

Wed, 03 Jul 2019 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
10 power sub-stations will be made by Rs. 42 crore.
03जीडीएपी20-गोंडा में खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र - फोटो : GONDA
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली व्यवस्था को सृदृढ़ करने के लिए नये उपकेंद्रों के निर्माण को लेकर योजना बनाई थी जो शासन स्तर से पास हो गई है। जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के कम उपकेंद्र और उस पर लोड अधिक होने के कारण आये दिन समस्याएं होती रहती हैं। शासन ने दस उपकेंद्रों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इन उपकेंद्रों के निर्माण पर 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 5 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। नये उपकेंद्रों के निर्माण के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निदान मिल जायेगा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नये उपकेंद्रों का निर्माण कराने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने का काम शुरू हो कर दिया है। कटरा शिवदयाल गंज और परसा तिवारी में बिजनेस प्लान के तहत निर्माण कराया जा रहा है। आईपीडीएस से उपकेंद्र करनैलगंज/ कटहाघाट पर होना था। अब ये फैजाबाद रोड स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा कटरा बाजार और खरगूपुर में निर्माण कार्य हो रहा है। इसी तरह डीडीयूजीजेवाई योजना के तहत पांच नये उपकेंद्र चंदवतपुर घाट, दुबहा बाजार, गौरा चौकी/ वजीरगंज, मेहनौन और रघुराजपुर में भी निर्माण कार्य चल रहा है। एक उपकेंद्र से करीब 50 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। जिले में निर्माणाधीन उपकेंद्रों पर 5 केबीए ट्रासफार्मर इंस्टाल किए जायेंगे।
विज्ञापन

अलग-अलग योजनाओं से बनेंगे उपकेंद्र
33/11 केबीए के 10 उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसकी सिविल वर्क की समय सीमा साढे़ तीन माह निर्धारित है। सिविल वर्क का काम गति पर है और करीब पांच माह बाद इन सभी उपकेंद्रों का काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। डीडीयूजीजेवाई योजना के तहत 1775.00 लाख रुपये पांच उपकेंद्र चंदवतपुर घाट, दोबहा बाजार, गौरा चौकी, वजीरगंज, मेहनौन और रघराजपुर के निर्माण पर खर्च होंगे। इसमें एक उपकेंद्र की लागत साढे़ तीन करोड़ है। आईपीडीएस योजना के तहत तीन उपकेंद्रों का निर्माण जिसकी लागत 24 करोड़ रुपये है। यह फैजाबाद रोड, कटरा और खरगूपुर में स्थापित होंगे। इसी तरह बिजनेस प्लान से दो उपकेंद्रों का निर्माण कार्य होगा जिसकी लागत एक करोड़ रुपये है यह कटरा शिवदयागंज और परसा तिवारी में निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्रों के निर्माण से ओवरलोड से मिलेगी मुक्ति
उपकेंद्रों के निर्माण से करीब 5 लाख की आबादी को इससे फायदा मिलेगा। ओवरलोड हो जाने से जो फाल्ट होती है उससे निजात मिलेगी। लोगों की मानें तो लो वोल्टेज और आये दिन होने वाली कटौती से भी मुक्ति मिलेगी। सुरेश का कहना है कि हमारे यहां बिजली की समस्या बहुत है, लेकिन बिजली उपकेंद्र के निर्माण के बाद हम गांव वालों को राहत मिलेगी। वहीं मुकेश ने बताया कि खरगूपुर में आये दिन कुछ न कुछ फाल्ट हो जाती है जिससे गांव में बिजली की समस्या हमेशा बरकरार रहती है और लोग बिजली के सही होने का इंतजार करते रहते हैं। पवन सिंह ने बताया कि दुबहा बाजार और चंदवत पुर घाट में उपकेंद्र निर्माण से दोनों जगह के लोगों को फायदा पहुंचेगा। यह गांव शहर से कुछ दूरी पर है। यहां शहरी तौर तरीके की सारी सुविधा हर घर में मौैजूद है लेकिन लाइन सही न होने से मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहते हैं।
मिलेगी निर्वाध बिजली
पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीणों कोे निर्वाध रूप से बिजली दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। बहुत जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। -आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता देबीपाटन परिक्षेत्र

तीन से चार माह में पूरा होगा काम
सिविल वर्क काम तीन से चार माह में पूरा हो जायेगा। इसके बाद की प्रक्रिया विभाग के लोग करेंगे और लोगों को बिजली से होने वाली समस्या से निदान मिलेगा। -अजीत सिंह पटेल, सहायक अभियंता सिविल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed