{"_id":"6784008435ec1978a9081fec","slug":"10-more-buses-start-operating-for-mahakumbh-gonda-news-c-100-1-slko1026-130721-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाकुंभ के लिए 10 और बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाकुंभ के लिए 10 और बसों का संचालन शुरू
Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर परिवहन निगम ने प्रयागराज रूट पर 10 और बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस रूट पर अभी तक तीन बसें ही चलती थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर प्रयागराज रूट पर बसें और बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने कई बसें तैयार रखी हैं।
परिवहन निगम ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा मुहैया कराने के इरादे से बसों की मरम्मत कराकर तैयार किया था। प्रयागराज रूट पर अभी तक प्रतिदिन तीन बसों का ही संचालन होता था। मगर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने रविवार को इस रूट पर 10 बसें बढ़ा दी हैं।
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर और बसों का संचालन किया जाएगा। (संवाद)