{"_id":"5d73e0b08ebc3e93cf656337","slug":"10-lakhs-sent-to-junior-from-mdm-account-of-primary-school-gonda-news-lko4804057130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल के एमडीएम खाते से जूनियर स्कूल को भेज दिए 10 लाख रूपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल के एमडीएम खाते से जूनियर स्कूल को भेज दिए 10 लाख रूपए
विज्ञापन
रगड़गंज (गोंडा)। बेलसर ब्लॉक के 42 प्राइमरी स्कूल के एमडीएम खाते से करीब 10 लाख रुपये जूनियर स्कूल के खाते में भेज दिए गए। स्कूलों के संविलयन के बाद बीईओ बेलसर के आदेश पर बैंक ने प्राइमरी के एमडीएम खाते की धनराशि जूनियर को भेज दी।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि एक परिसर में संचालित परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं एक साथ संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंध समिति का भी पुनर्गठन किया जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक होने के कारण विद्यालय के सभी खातों का संचालन जूनियर के शिक्षक करेंगे। जिनके अंदर सभी वित्तीय अधिकार निहित होंगे। बीएसए मनिराम सिंह के आदेश के बाद प्राइमरी स्कूलों के एमडीएम खातों के धनराशि को जूनियर के खाते में भेज दी गई। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा उमरी बेगमगंज के प्रबंधक ने बताया कि एक सितंबर को ही बीईओ बेलसर ने सूची के अनुसार प्राइमरी एमडीएम के खाते से जूनियर एमडीएम के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
रसोइया चयन में फंसा पेंच, जायेगी नौकरी
एक ही परिसर में संचालित प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के विलय होने के बाद प्रत्येक स्कूल से एक या दो रसोइयों की नौकरी चली जाएगी। बीएसए के रसोइया चयन में दिए गए निर्देश के अनुसार कि एक से आठ तक की छात्र संख्या के मुताबिक परिषदीय स्कूलों में रसोइया नियुक्त करना है। विलय से पहले प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में 25 से 100 छात्र तक अलग अलग दो-दो रसोइया नियुक्त थीं लेकिन एक कंपोजिट स्कूल होने के बाद छात्र संख्या कम होने पर एक या दो रसोइयों को बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों का विलय होने के बाद सहायक अध्यापक के प्रमोशन के रास्ते बंद हो जाएंगे। रसोइयों की नौकरी चली जायेगी। परिषदीय स्कूलों का विलय का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। -राजेश शुक्ल, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ बेलसर
शासन के निर्देश के पर विलय हुए परिषदीय स्कूलों के खातों को एक किया जा रहा है। रसोइया चयन में मानक निर्धारित किया जा चुका है। -मनिराम सिंह, बीएसए