{"_id":"9eef527a18b8806df3a5a47c9e6652d7","slug":"gomti-express-catch-fire-stampede-in-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती एक्सप्रेस में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती एक्सप्रेस में लगी आग, मची भगदड़
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस के कुर्सीयान में शुक्रवार दोपहर ब्रेक शू की रगड़ से आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं और नीचे से आग की लपटें उठती देख यात्री दहशत में आ गए और आनन-फानन चेन पुलिंग कर ट्रेन को भदेसी के पास रोक लिया गया। ट्रेन के रुकते ही इस बोगी में भदगड़ मच गई। हालांकि आग तत्काल बुझा ली गई।
ट्रेन नंबर 12420 दुपहर करीब तीन बजे अलीगढ़ स्टेशन से टूंडला के लिए रवाना हुई। ट्रेन महानगर सीमा को पार करते हुए गांव भदेसी के पास पहुंची, तभी नीचे से किसी एस-1 कुर्सीयान के यात्री ने धुआं व आग की लपटें उठती देखीं।
विज्ञापन
पहले तो चलती ट्रेन में ही बोगी में भगदड़ मची और जब आनन-फानन चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई तो तमाम यात्री बोगी से उतर गए। हालांकि कुछ ही मिनट के प्रयास के बाद आग बुझा ली गई और बाद में ट्रेन कंडक्टर व अन्य स्टाफ ने यात्रियों को समझाया।
विज्ञापन
बावजूद इसके अधिकांश यात्री उस बोगी के बजाय दूसरे में सवार हो गए और आधा घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जीडी सिंह का कहना है कि ब्रेक शू फाइबर के होते हैं। किसी तरह रगड़ से चिंगारी के चलते धुआं उठा था। तत्काल इस धुएं को ठंडा कर दिया गया। कुछ देर गाड़ी रोकनी पड़ी थी।
हालांकि खबर पर तत्काल जिला मुख्यालय से मौके के लिए दमकल भी रवाना की गई। लेकिन आग काबू होने पर दमकल वापस बुलाई गई। यात्रियों को समझाकर उसी बोगी में सवार किया गया था।