फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   God wear mask in Varanasi to save from pollution

वाराणसी में हवा हुई जहरीली, प्रदूषण से बचाने के लिए भगवान को भी पहना दिए मास्क

Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
God wear mask in Varanasi to save from pollution
वाराणसी में देवी को पहनाया गया मास्क। - फोटो : अमर उजाला
हवा में घुलते जहर से इंसान ही नहीं, भगवान भी परेशानी में हैं। काशी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। खुली हवा में सांस लेना खतरनाक साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देवी देवताओं की प्रतिमा को मास्क पहना दिया गया है, ताकि उन्हें प्रदूषण के खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दीपावली के बाद दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। बनारस के लोग प्रदूषित हवा से बचने के लिए इन दिनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं। वाराणसी के सिगरा में काशी विद्यापीठ विद्यालय के नजदीक स्थित भगवान शिव-पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वाराणसी के एयर क्वालिटी इंडेक्स में मंगलवार को कुछ सुधार हुआ। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 से 364 था, वहीं मंगलवार को एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 200 से अधिक है तो यह घातक है।

प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को फायर ब्रिगेड ने नरिया, डीरेका व कचहरी इलाके में पेड़ पौधों पर जमी धूल पर पानी का छिड़काव किया। चीफ बुधवार को चौकाघाट और लंका में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।  

शिवलिंग को मास्क पहनाकर सपा नेता ने जताया विरोध 

God wear mask in Varanasi to save from pollution
वाराणसी में देवी देवताओं को पहनाया गया मास्क। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सपा के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने मिसिर पोखरा स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क पहनाकर शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण का विरोध किया। इसके बाद लक्सा क्षेत्र में लोगों को मास्क बांटे।

उन्होंने कहा कि हम बाबा को सजीव मानते हैं। इसलिए उन्हें मास्क पहनाया। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सुधांशु पांडेय, सानू सिन्हा, संदीप मिश्र, रोशन राय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed