{"_id":"eeed386cdeeb08f48e8110a7da14017a","slug":"give-modi-power-to-end-realm-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को दिया ताज तो मिटेगा भ्रष्टराज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी को दिया ताज तो मिटेगा भ्रष्टराज'
अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Oct 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा कि जनता ने एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया तो देश में न तो भ्रष्टाचार जैसा शब्द सुनाई देगा और न ही बेरोजगारी के लिए लोग भटकेंगे। देश की सीमा से लेकर हर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस होगी। माहौल भाजपा के पक्ष में है, बस कार्यकर्ताओं को इसे वोटों में तब्दील करने में जुट जाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेता, सबको एक ही मिशन याद रखना है मिशन -2014। उन्होंने यह नसीहत बृहस्पतिवार को भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में दी। इस मौके पर पदाधिकारियों ने उनसे मांग की कि प्रत्याशी की घोषणा जल्द करें। महिलाओं और अनुभवी नेताओं को लोकसभा टिकट में तरजीह दी जाए।
विज्ञापन
साकेतनगर के मंदाकिनी रायल्स पैलेस में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पार्टीजन भाजपा के पक्ष में बने माहौल को बरकरार रखें। डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कैंप लगाकर स्टूडेंट्स से अपनी बात कहें और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी खींचतान को मिटाकर केवल एक मिशन 2014 में जुट जाएं। सारी परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल हैं, बस देरी है तो माहौल को वोटों में तब्दील करने भर की।
उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में कहा कि कार्यकर्ताओं के पास जो कुछ है या फिर उन्हें जो कुछ मिलता है वह संगठन से ही हासिल होता है। सांसद हो या पार्षद, महापौर हो या विधायक, सभी को संगठन से ही ये तमगे मिलते हैं। इसलिए उन्हें भी कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।