{"_id":"929a545093ea8f52284bfe73c77c6657","slug":"girlfriend-dead-after-abortion-boyfriend-arrested-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का झोलाछाप डॉक्टर से कराया गर्भपात, शव घर में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का झोलाछाप डॉक्टर से कराया गर्भपात, शव घर में छिपाया
फतेहपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल की छात्रा को गांव के ही एक युवक से मोहब्बत हो गई। दो साल के प्यार में उनमें काफी नजदीकियां बढ़ गईं। छात्रा गर्भवती हो गई। उसके प्रेमी ने उसका एक झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद छात्रा की हालत खराब होने लगी और फिर रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रेमी ने प्रेमिका का शव घर में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने प्रेमी, झोलाछाप डॉक्टर और एक नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
फतेहपुर के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) बचपन से ही जहानाबाद थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहती थी। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
छात्रा पिछले सप्ताह शनिवार को अपने पिता के पास गई थी। वहां से मंगलवार को ननिहाल वापस आने के लिए निकली लेकिन ननिहाल नहीं पहुंची। परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे।
शनिवार दोपहर सराएं धर्मपुर के ग्रामीणों ने उसके परिजनों को इस्लाम के घर में सीमा के बंद होने की जानकारी दी। इस पर परिजन थाने पहुंचे।
पुलिस ने ताला तोड़ा तो कमरे के अंदर सीमा मृत पड़ी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसका दो साल से सीमा से प्रेम प्रसंग था। इसका विरोध उसके परिजन करते थे।
उसने बताया कि वह गर्भवती होने के बाद शादी करके साथ रहने की जिद करने लगी थी। इस पर उसने मंगलवार को एक झोलाछाप डॉ. दिलीप के दवाखाने में उसका गर्भपात कराया और घर ले गया था।
घर पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रविवार सुबह छात्रा की मौत हो गई।
एसओ अजय सेठ ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। डॉक्टर व नर्स की तलाश की जा रही है। तीनों पर गैरइरादतन हत्या, भ्रूण हत्या, हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।