{"_id":"46271aebf9e25e8be108988ceb039327","slug":"girlfriend-cheats-her-boyfriend-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब रखा शादी का प्रस्ताव तो प्रेमी को पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब रखा शादी का प्रस्ताव तो प्रेमी को पहुंचाया जेल
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका ने चार साल से पढ़ाई और रहन-सहन का खर्च वहन करने वाले प्रेमी से नौकरी लगते ही नजरें फेर ली। प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने खूब मिन्नतें की, लेकिन ‘बेवफा’ का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन
प्रेमी शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने धुनाई कर उसे हवालात पहुंचा दिया। मामला मुजफ्फरनगर का है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी एक युवक की अपनी ही बिरादरी की युवती से चार साल पहले नजरें चार हो गई थीं। कुछ दिनों बाद प्रेमिका एमबीए करने के लिए दिल्ली चली गई, जिसका पूरा खर्चा प्रेमी ने वहन किया।
विज्ञापन
प्रेमी का दावा है कि वह तभी से खाने-पीने, पढ़ाई और कमरे का किराया अदा कर रहा है। हाल ही में युवती की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लग गई तो उसने प्रेमी से दूरियां बढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने खूब प्रयास किए और मिन्नतें की, लेकिन वह नहीं मानी। हारकर प्रेमी शनिवार शाम युवती के घर पहुंचा और उसके परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
इस पर परिजन आग बबूला हो गए और उसकी बुरी तरह से धुनाई कर दी। मारपीट के बाद प्रेमी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि फोटो के जरिए युवक परेशान कर रहा था।
हालांकि मामले को सुलझाने में जुटे समाज के कुछ लोगों के माध्यम से फोटो वाली चिप प्रेमी ने परिजनों को वापस भी कर दी है।