फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   girl allegedly burnt alive by molesters in uttar pradesh

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Sun, 07 Apr 2013 10:42 PM IST
उरई (जालौन)/ब्यूरो
उरई (जालौन)/ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
girl allegedly burnt alive by molesters in uttar pradesh

दिल्ली में गैंगरेप की घटना ने भले ही पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हो लेकिन अराजकतत्वों को कानून का भय नहीं है।

विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर रविवार को दबंगों ने पिता को खाना देने जा रही किशोरी को जिंदा जला दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया, दो की तलाश की जा रही है।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा जागीर निवासी अंगद सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह परिवार समेत खेतों पर फसल कटाई कर रहा था।

घर में 16 वर्षीय बेटी अनिता (बदला हुआ नाम) थी जो नाश्ता बनाकर उन लोगों को खेतों पर देने आ रही थी। सुबह तकरीबन 11 बजे वह गांव के बाहर पहुंची तो गांव के ही कल्लू पंडित, रानू पंडित और नवल किशोर ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर दबंगों ने अरहर की घास फूस में आग लगाकर बेटी को उसी में धक्का दे दिया। आग की चपेट में आकर अनिता शोर मचाने लगी।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने उसे बचाया और सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ही अनिता ने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी एसपी राकेश शंकर को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस बाकी दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

उधर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पिता ने छेड़खानी और फिर जिंदा जला देने की रिपोर्ट लिखाई है। लेकिन गांव से मिली प्राथमिक सूचनाओं में किशोरी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग भी एक कारण बताया जा रहा है।


मुख्य आरोपी कल्लू पंडित के भाई झल्लू की अनिता से दोस्ती थी जिसको कल्लू पसंद नहीं करता था। रविवार को झल्लू पत्नी को लेने ससुराल गया था। इसी बीच मौका पाकर कल्लू, रानू एवं नवल किशोर ने किशोरी से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसको जिंदा फूंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed