फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zamania MLA laid the foundation stone of Pipa bridge

पीपा पुल का जमानिया विधायक ने किया शिलान्यास

Tue, 23 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Zamania MLA laid the foundation stone of Pipa bridge
बारा में पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं जमानिया विधायक सुनीत सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
क्षेत्र के बारा गंगा घाट पर मंगलवार को पीपा पुल का शिलान्यास जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने किया। इस दौरान उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनता लंबे समय से पीपा पुल की मांग कर रही थी जो पूरा होने जा रहा है। शासन ने उक्त पीपा पुल पर एक करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया है, जिसका टेंडर होने के साथ काम शुरू हो चुका है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों को हर संभव विकास करने का भरोसा दिलाया। वहीं विकास के लिए इस पुल को वरदान बताया। उन्होंने कहा कि सरकारें आईं और गईं उम्मीद और आश्वासन के न जाने कितने वर्ष गुजर गए। प्रदेश की वर्तमान सरकार में अब जनता की मांग एवं उम्मीद को मंजिल मिल गई है। जमानिया विधानसभा की एक बड़ी आबादी गंगा उस पार मुहम्मदाबाद विधानसभा और बलिया जिले से जुड़ने जा रहा है। भूमि पूजन में विधायक सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान बारा मोहम्मद आजाद खान, ग्राम प्रधान मगरखाई अनिल यादव शामिल रहे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग खंड - प्रथम के एई संजीव सिंह, जेई अमित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed