फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Zahoorabad is being counted in the Haat seat of the state due to Omprakash Rajbhar landing in the field

ओमप्रकाश राजभर के मैदान में उतरने से प्रदेश की हाट सीट में गिनी जा रही जहूराबाद

Mon, 07 Feb 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Zahoorabad is being counted in the Haat seat of the state due to Omprakash Rajbhar landing in the field
कासिमाबाद। विधानसभा चुनाव का पारा चढ़ता ही जा रहा है। गाजीपुर जिले में सातवें चरण में चुनाव होना है। लिहाजा राजनीतिक दलों ने जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। प्रदेश की राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बने ओमप्रकाश राजभर के लड़ने के एलान के बाद जहूराबाद विधानसभा पर सबकी निगाह लगी हुई है। भाजपा उनको घर में ही घेरना चाहती है और टक्कर देने वाला प्रत्याशी उतारने के चक्कर में है। कांग्रेस का भी इस सीट पर प्रभाव रहा है, उसने भी अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के गठबंधन की धुरी के रूप में उभरे हैं। यूं तो वे जहूराबाद विधानसभा के लिए नए नहीं हैं। वह पिछली बार इसी सीट से विधानसभा में पहुंचे थे। तब वे भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार थे। अपने बयानों के कारण इन दिनों वह चर्चा में हैं। लिहाजा उनके दोबारा इस सीट से लड़ने के एलान के बाद यह सीट कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण हो गई है। भारतीय जनता पार्टी उनको वाकओवर देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में पार्टी दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। भाजपा के टिकट के लिए 10 से ज्यादा नेताओं ने दावेदारी घोषित की है। मगर भाजपा को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश है।
विज्ञापन

पिछले चार चुनावों में पिछड़े वर्ग के नेताओं की जीत के कारण भाजपा सवर्ण उम्मीदवार पर भी दांव आजमा सकती है। पूर्व मंत्री और इस क्षेत्र की विधानसभा में नुमाइंदगी कर चुकीं शादाब फातिमा के चुनाव लड़ने की घोषणा ने भी भाजपा के सामने प्रत्याशी तय करने में मुश्किल खड़ी कर दी है। कांग्रेस ने भी अभी यहां से किसी को उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग पार्टी का टिकट मांग रहे हैं। बसपा ने बुझारथ राजभर को विधानसभा प्रभारी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जहूराबाद विधानसभा से सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर 865832 वोट पाकर विजयी रहे थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा से कालीचरण राजभर को 685023 वोट मिले थे। तब वे भाजपा मोर्चे के प्रत्याशी थे और अबकी बार सपा के मोर्चे से। उस चुनाव में सपा से महेंद्र चौहान को 645744, कन्हैया को 26815 और भाकपा के शमीम 1339 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed