फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth's Body Found in Dry Canal Injury Marks on Neck

Ghazipur News: सूखी नहर में मिला युवक का शव, गले पर थे चोट के निशान

Tue, 14 Apr 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth's Body Found in Dry Canal Injury Marks on Neck
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के असैचंदपुर स्थित सूखे नहर में सोमवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले पर गहरे चोट के निशान थे। उसकी नाक से भी खून निकला हुआ था। सूखी नहर में शव था, जहां कहीं भी खून के धब्बे भी नहीं थे। यहीं नहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक शराब की बोतल और तंबाकू की डिबिया भी बरामद की। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हत्याकर शव लाकर हत्यारों ने फेंक दिया हो गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और शिनाख्त न होने पर शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दी। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह नहर की ओर टहलने निकले थे।
विज्ञापन

तभी उनकी नजर नहर के भीतर पड़े एक शव पर पड़ी। मृत युवक पीले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने हुए था। मृतक के गले पर गहरे चोट के निशान थे और नाक से भी खून निकल रहा था। एक चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस सूखी नहर में शव मिला, वहां कहीं भी खून के धब्बे नहीं पाए गए थे।
विज्ञापन

इससे यह साफ प्रतीत हो रहा था कि हमलावरों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया होगा। शव के पास ही पुलिस को एक शराब की शीशी और सुरती डिबिया भी बरामद हुई है। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों के थानों और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस भी सुरक्षित रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed