फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth who came to friend's house dies under suspicious circumstances

मित्र के घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth who came to friend's house dies under suspicious circumstances
बिरनो थाना के सामने शव रखकर सड़क पर जाम किए लोगों को समझाती पुलिस।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
बिरनो। थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में मित्र के घर आए युवक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। भाई की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मऊ के सरायलखंसी थाना के हरदासपुर बकवल गांव निवासी अमित कुमार (35) शनिवार की शाम मित्र बद्धोपुर निवासी मनोज राजभर के साथ मधुबन गांव निवासी मित्र अमित कुमार शर्मा के घर आया। खाना खाने के बाद अमित दूसरे कमरे में सोने चला गया। जबकि अमित कुमार शर्मा और मनोज राजभर एक साथ सोए थे। सुबह हुआ तो अमित शर्मा और मनोज राजभर कमरे का दरवाजा खोलवाने लगे। अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। सामने अमित कुमार बेड पर अचेत पड़ा था। दोनों ने घटना की जानकारी अमित के परिजनों को दी। परिजन मधुबन गांव आए और अमित कुमार को जिला अस्पताल मऊ ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन बिरनो थाना आए और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शाम साढ़े तीन बजे गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक के भाई शनि कुमार ने मधुबन निवासी अमित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष शीतल चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed