फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth shot in old enmity

Ghazipur News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in old enmity
फोटो...
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन खोखे बरामद
तीन-चार संदिग्ध को उठाकर पुलिस ने की पूछताछ, छानबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना के कमसड़ी गांव के पास मंगलवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। गोेली युवक के दाहिने पैर में लगी है। शोर मचाने पर जब- तक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए।पुलिस ने घायल क जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से तीन खोखा बरामद किया। घटना के दूसरे दिन बुधवार की सुबह घायल के बड़े पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्जकर करीब तीन से चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कमसड़ी गांव निवासी शिववचन राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर रात करीब 11 बजे वह भतीजे सतीश राय (26) के साथ खेत की सिंचाई कर करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान रामबसंत सिंह यादव, अभिषेक यादव, अखलेश यादव, सौरभ यादव, संदीप यादव, आकाश यादव, रामबहादुर यादव और काशीनाथ यादव मारपीट की तैयारी करके आए थे। उनके पास तमंचा- पिस्टल और लाठी-डंडा था। स्कूटी चला रहे सतीश को सभी ने घेर लिया और गिरा दिया। इसके बाद पिस्टल से फायर कदियया।
विज्ञापन

गोली सतीश के पैर में लग गई और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे मारने- पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर जब- तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते सभी वहां से भाग गए। इधर सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र कृष्ण और करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। घायल को उपचार के लिए बाराचंवर सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन घटना स्थल का एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ मुहम्मदाबाद ने पुन: निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर कमसड़ी ग्राम प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन करने के साथ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed