फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed, two seriously injured in collision between two bikes

Ghazipur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, two seriously injured in collision between two bikes
औड़िहार। खानपुर थाना के ईशोपुर के पास बिहारीगंज-सिधौना मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर में धर्मेंद्र कुमार उर्फ मटरू (35) की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सैदपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि सिधौना से बिहारीगंज की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दौलतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ मटरू की मौत हो गई। जबकि घोंघवा निवासी राजेश व धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सैदपुर भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिहार में हादसे में जिले के युवक की जान गई



सेवराई। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता (25) की शनिवार की रात बिहार के रामगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कार्पियो से एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुरा गांव के पूर्व प्रधान दीनबंधु राय ने बताया कि गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता मां कामाख्या धाम परिसर में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते 14 फरवरी की रात वह एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के रामगढ़ स्कार्पियो से गए थे। देर रात लौटते समय उसकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पत्नी संध्या बेसुध हो गई। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। परिवार के कुछ लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के लिए चले गए। पूर्व प्रधान दीनबंधु राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed