फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed in the collision of a bus and tYouth killed in the collision of a bus and tempos

बस और टेंपो की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in the collision of a bus and tYouth killed in the collision of a bus and tempos
बस एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर  रोडवेज बस और आटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। गंभीर रूप घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के  बकुलियापुर निवासी सनोज चौहान (23) और उनकी पत्नी सोनी चौहान (21) गांव से टेम्पो रिजर्व कर सावन के अंतिम सोमवार को मरदह के महाहर धाम पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मीरपुर गांव के पास मऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस के ओवरटेक करने समय टेम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टेम्पो में फंसे सनोज चौहान, उनकी पत्नी सोनी और सोनू यादव (28) को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


रास्ते में सोनू की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दुर्घटना में बस में सवार अन्नपूर्णा देवी (63), सुनीता देवी (40), प्रभुनाथ शर्मा (48) करीब एक दर्जन यात्री यात्रियों को भी चोटें आई।  मृतक के भाई मिंटू यादव ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed