फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth killed after being hit by train identified

Ghazipur News: ट्रेन से कटकर मृत युवक की हुई शिनाख्त

Thu, 21 Mar 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by train identified
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पूर्व मड़हल्ला के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मृत एक युवक की शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़ों से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गहमर गांव के मैगरराय पट्टी निवासी नंदलाल दुबे ने बताया कि पुत्र मनीष दुबे (20) सूरत में एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते 16 मार्च को ही वह सूरत से घर आया था। सोमवार की सुबह आठ बजे वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से कह कर निकला फिर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने इसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जब परिजनों को पता चला की एक युवक का शव मिला है तो परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर कपड़े और टोपी से उसकी पहचान की। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। मृतक मां बाप का इकलौता पुत्र था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed