फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth going to cousin's wedding procession rammed into tractor, died

Ghazipur News: मौसेरे भाई की बरात में जा रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर में घुसी, मौत

Mon, 08 May 2023 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Youth going to cousin's wedding procession rammed into tractor, died
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव के पास हुआ हादसा, दो युवक गंभीर
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से बरात में शामिल होने के लिए ढोंढाडीह गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी बृजेश राजभर (22) के लठ्ठूडीह निवासी मौसरे भाई दिनेश राजभर की बारात ढोंढाडीह जानी थी। बाइक से बृजेश भी बारात करने लठ्ठूडीह गांव के अपने मित्र युगल राजभर के साथ पहुंचा। बरात जब रवाना हुई तो एक ही बाइक से बृजेश, युगल और रिश्तेदार लठ्ठूडीह निवासी धीरेंद्र राजभर तीनों एक ही बाइक से निकल पड़े।
विज्ञापन

शेरमठ गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। इधर कुछ ही देर में ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने बृजेश राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र राजभर और युगल राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हादसे की सूचना पाकर परिवार के लोग थाने पहुंच गए और युवक का शव देख रोने- बिलखने लगे। पुलिस ने रात में युवक का शव मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। दूसरे दिन आवश्यक कागजी कोरमपूर्ति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि बाइक की गति तेज होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
00000
इनसेट
हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
लठ्ठूडीह। मौसरे भाई दिनेश राजभर की बरात में शामिल होने बृजेश राजभर बाइक से आया था। वैवाहिक कार्यक्रम में लोग जुटे हुए थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। सभी लोग बरात में शामिल होने की तैयारी में जुटे थे।

बरात निकली तो बृजेश भी युगल राजभर और धीरेंद्र राजभर के साथ ढोंढाडीह के लिए एक ही बाइक से रवाना हो गया। शेरमठ के पास सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही मातम पसर गया। चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। ग्रामीण और रिश्तेदार बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed