फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth fell on the ground along with the barge, died

Ghazipur News: बारजा सहित जमीन पर गिरा युवक, मौत

Wed, 26 Apr 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth fell on the ground along with the barge, died
थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मुुहल्ला में मंगलवार की रात छत के बारजे पर खड़ा होकर आईपीएल मैच देख रहे एक युवक की बारजा सहित नीचे गिरने से मौत हो गई। मौत पर परिजन बिलख उठे। बुधवार को परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। हनुमानगढ़ी निवासी अमन अहमद (20) छत पर बने नवनिर्मित बारजे पर कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल में गुजरात और मुंबई के बीच चल रहा आईपीएल मैच ख रहा था। इसी दौरान करीब ढाई इंच के ईंट से जुड़ा हुआ बारजा युवक सहित नीचे जमीन पर आ गिरा। मां शबनम बानो ने बताया कि रात में सभी लोगों को वह खाना दे रही थीं। इस दौरान जब अमन को नहीं दिखा तो छत पर तलाश करते हुए पहुंची तो देखा कि बारजा नीचे गिरा हुआ हैं और अमन लहूलुहान होकर अचेत पड़ा हुआ है। परिजन और गांव के लोग उसे उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। मौत की जानकारी होते ही परिजनों रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों उन्हें सांत्वना देकर शांत करने में जुटे रहे। अमन संत बुला पीजी कालेज अमारी में एमबीए का छात्र था। पिता हसीन अहमद की स्थानीय बाजार के चौहान मार्केट में फुटवियर की दुकान है। वह दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था और पिता के साथ दुकान में भी हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed