फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth drowned in the pond in gazipur

गाजीपुरः दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा युवक डूबा, मौत

Sun, 27 Oct 2019 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in the pond in gazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
यूपी के गाजीपुर में बहरियाबाद थाना क्षेत्र के गहनी गांव में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। दीपावली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि गहनी गांव निवासी चंद्रिका यादव का पुत्र पंकज यादव (22) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली पर्व मनाने के लिए वह शनिवार को घर पर आया था। रविवार की दोपहर वह अपने साथियों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहा रहा था। इस दौरान करीब डेढ़ बजे उसने तालाब में छलांग लगाई।
विज्ञापन


गहराई अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा। उसे डूबता देख शोर-शराबा करते हुए उसके साथियों ने भी बचाने के लिए तालाब में छलांग दिया, लेकिन तब तक पंकज पानी के अंदर चला गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तालाब में पंकज की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव पर नजर पड़ते ही परिजन दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। ग्रामीण शव लेकर घर पहुंचे। जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह मृतक के दरवाजे पर पहुंच गया। मां दुर्गावती एवं बहन सोनी के साथ ही परिवार के अन्य लोग बिलखने लगे।


लोगों द्वारा सांत्वना देने के बाद भी उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस घटना से दीपावली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गांववासियों में भी शोक की चादर तन गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed