{"_id":"5ee9f86a8ebc3e432b5ab94b","slug":"youth-dies-in-truck-accident-ghazipur-news-vns530582364","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से युवक की मौत
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृत युवक एक ट्रक पर खलासी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आजमगढ़ जिला के कंधरापुर थाना के मकबूलपुर गांव निवासी कृष्णानंद यादव (25) एक ट्रक पर खलासी का कार्य करता था। वह गाजीपुर से सीमेंट लेकर अपने चालक के साथ आजमगढ़ जा रहा था। रात में करीब 12 बजे क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास कृष्णानंद ट्रक से नीचे उतर कर सड़क के किनारे खड़े होकर रास्ते की जानकारी करने लगा। इसी दौरान बिहारीगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे रौंदते हुए सिधौना की तरफ भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल खलासी कृष्णानंद को सैदपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णानंद के ट्रक चालक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।