{"_id":"650c908030b20ae3300f7734","slug":"youth-dies-due-to-sweets-stuck-in-throat-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3948-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गले में मिठाई अटकने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गले में मिठाई अटकने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में बुधवार की शाम गले में मिठाई फंसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
सिधौना निवासी प्रशांत मिश्रा (40) देर शाम आवश्यक कार्य से बाजार गए हुए थे। प्यास लगने पर एक दुकान पर मिठाई लेकर खाने लगे। अभी पानी पीने जा ही रहे थे कि अचानक मिठाई गले में फंस गया और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर पास के निजी नर्सिंग होम आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई महेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रशांत को कभी कोई रोग नहीं था। मिठाई गले में फंसने से अचानक सुरहुरी चढ़ी और वह बेहोश हो गए। डॉक्टरों के पास ले जाने पर बताया कि मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज में कम्युनिटी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कई बार खाद्य वस्तु खाने के दौरान एकाएक गले से सरक कर सीधे फेफड़े में चला जाता है। इस स्थिति में एसपिरेट निमोनिया के कारण सडेन कार्डियक डेथ हो जाती है।